बरेली: बिजली के ट्रांसफार्मर में आग से मची अफरा तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार। तहसील के बाहर रखे ट्रांसफॉर्मर में अचानक तेल निकलने के बाद आग लग गई। आग की ऊंची लपटे देख आसपास के लोगों में अफरा-तरफी मच गइ। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अफसरों को सूचना दी जिसके बाद सप्लाई को बंद कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर …

आंवला, अमृत विचार। तहसील के बाहर रखे ट्रांसफॉर्मर में अचानक तेल निकलने के बाद आग लग गई। आग की ऊंची लपटे देख आसपास के लोगों में अफरा-तरफी मच गइ। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अफसरों को सूचना दी जिसके बाद सप्लाई को बंद कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सोमवार दोपहर तहसील के आसपास बड़ी संख्या में लोगों को आवगमन हो रहा था। इसी दौरान अचानक तहसील के बाद ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पिछले कई दिनें से तेल लीक हो रहा था। हादसे का डर बना था इसलिए विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया था। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली और दोपहर में बड़ा हादसा होने से बच गया।

अचानक ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें के बाद रोड पर अफरा तफरी मच गई। सप्लाई चालू होने की वजह से किसी ने पानी डालने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि सूचना मिलते ही दमकल का वाहन मौके पर पहुंच गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर शाम तक विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने में जुटे रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: शहीद की पत्नी का दर्द, मेरा सब कुछ लुट गया… मेरा फौजी चला गया

संबंधित समाचार