उत्तराखंड: गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अप्रैल में झुलस गया भाबर
हल्द्वानी,अमृत विचार। गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी गर्मी का कहर रहेगा। सोमवार को शहर में गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे थे। दिन के समय यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। गर्मी ने …
हल्द्वानी,अमृत विचार। गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी गर्मी का कहर रहेगा।
सोमवार को शहर में गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे थे। दिन के समय यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि इस बार गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। 18 अप्रैल को ही हल्द्वानी का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। जबकि इस समय यहां सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रहता था।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 फरवरी के बाद बारिश नहीं होने और राजस्थान से आ रही सूखी हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को भी मौसम इसी तरह से गर्म रहेगा। हालांकि 20 अप्रैल से गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य में 20 से 22 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे गर्मी की वजह से तप रहे मैदान को राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। पहले मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी लेकिन अब मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ केवल कुछ पहाड़ी जिलों में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में सक्रिय होगा। हल्द्वानी में भी 20 से 22 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अप्रैल में गर्मी के पिछले सालों के रिकार्ड
साल अधिकतम तापमान
2021 39.9 (28)
2020 36.4 (15)
2019 39.4 (30)
2018 37.8 (19)
2017 38.6 (29)
2016 39.2 (27)
2015 37.0 (21)
2014 38.7 (30)
2013 38.9 (30)
2012 37.3 (20)
ऑल टाइम रिकॉर्ड- 41.5, 20 अप्रैल 2009
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में, तापमान के आगे कोष्ठक में माह की तिथि लिखी है।
मंगलवार को भी मौसम गर्म रहेगा। राजस्थान से आ रही हवाएं और बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी लगातार बढ़ रही है। – डॉ. आरके सिंह, मौसम विज्ञानी, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर
