हल्द्वानी: देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। एक महिला ने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जबकि ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नई बस्ती ताज मस्जिद निवासी फरहीन पुत्री मो. यामीन का कहना …

हल्द्वानी,अमृत विचार। एक महिला ने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जबकि ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नई बस्ती ताज मस्जिद निवासी फरहीन पुत्री मो. यामीन का कहना है कि 6 जून 2019 को सईदुल जफर निवासी रामपुर के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 11 अप्रैल 2022 को देवर इलियास और पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

कहा कि जब तक वह एक लाख रुपये और चार पहिया वाहन नहीं लाती, घर में नहीं घुसने दिया जायेगा। देवर पर छेड़छाड़ का भी आरोप है। आरोप है कि उसका पति कई और महिलाओं से तलाक ले चुका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार