हल्द्वानी: मुखानी और टीपीनगर थाना प्रभारियों को एसएसपी से मिली फटकार, यह रही वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी पंकज भट्ट ने मुखानी थाने और टीपीनगर चौकी की कार्य प्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया। तमाम मामलों के खुलासे और लगातार हो रही चोरियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुये जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं, अच्छा काम करने वालों का एसएसपी ने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी पंकज भट्ट ने मुखानी थाने और टीपीनगर चौकी की कार्य प्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया। तमाम मामलों के खुलासे और लगातार हो रही चोरियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुये जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं, अच्छा काम करने वालों का एसएसपी ने सम्मानित भी किया।

पुलिसमैन ऑफ द मंथ के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसएसपी पंकज भट्ट।

बता दें कि मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के एक मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं, टीपीनगर चौकी क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री और जाम को लेकर एसएसपी ने नाराजगी जतायी। इसके साथ ही हल्द्वानी कोतवाली को एसएसपी की खरी-खोटी सुननी पड़ी।

पुलिसमैन ऑफ द मंथ के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसएसपी पंकज भट्ट।

इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए थाना स्तर पर क्यूआरटी टीम गठित करने के निर्देश दिये। एसएसपी ने धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी की उपलब्धता की जांच के आदेश दिये। धार्मिक जुलूसों में पर्याप्त पुलिस बल लगाने को कहा। इनामी बदमाशों और वांछितों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर कार्रवाई के लिए कहा। गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के साथ अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए भी अभियान चलाने को कहा।

इसके अलावा चोरी, नकबजनी व लूट के मामलों में बेहतरीन काम करने वाले कांस्टेबल इसरार अहमद, इसरार नबी और नरेंद्र राणा को पुलिस मैन ऑफ द मंथ के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्राइम मीटिंग में संयुक्त निदेशक विधि हीरा सिंह राणा, एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह के अलावा सभी सीओ, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार