बुलंदशहर : फैक्ट्री के चौकीदार की निर्मम हत्या
बुलंदशहर । मोहनकुटी इलाके में मोटर रिपेयरिंग फैक्ट्री में तैनात एक चौकीदार की लोहे की राड से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफतार नहीं किया जा सका है। गांव चावली निवासी नरपत सिंह 65 बीते करीब चार साल से मामन रोड स्थित व्यवसायी …
बुलंदशहर । मोहनकुटी इलाके में मोटर रिपेयरिंग फैक्ट्री में तैनात एक चौकीदार की लोहे की राड से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफतार नहीं किया जा सका है।
गांव चावली निवासी नरपत सिंह 65 बीते करीब चार साल से मामन रोड स्थित व्यवसायी अमजद राणा की फैक्ट्री में चौकीदार के तौर पर कार्य कर रहे थे। रोज की तरह वह फैक्ट्री पर काम करने पहंुचे। पुलिस के अनुसार सुबह चार बजे करीब आधा दर्जन लोग फैक्ट्री पर पहुंचे और चौकीदार पर लोहे की राड व डंडों से हमला बोल दिया।
इससे चौकीदार लहुलुहान होकर गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गये। खून से बहने से चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लोगों को उनकी हत्या की जानकारी मिली तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री के एक हिस्से पर चौकीदार का शव पड़ा था। मौके पर डीआइीजी-एसएसपी संतोष कुमार सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया।
यह भी पढ़ें : बहराइच: चाचा और चाची का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार, तीन फरार
