बरेली: किला में हर तीसरे दिन बेंगलुरू से उतर रहे नारियल
बरेली, अमृत विचार। हर तीसरे दिन नारियल से भरे ट्रक किला क्रासिंग के पास उतर रहे हैं। बेंगलुरू से आ रहे इन ट्रकों से उतरने वाले नारियल दो ही व्यक्ति मंगा रहे हैं और फिर इन्हें शहर में जगह जगह ढेर लगवाकर बेचा जा रहा है। इन नारियल पानी को कौन बिकवा रहा है। बेचने …
बरेली, अमृत विचार। हर तीसरे दिन नारियल से भरे ट्रक किला क्रासिंग के पास उतर रहे हैं। बेंगलुरू से आ रहे इन ट्रकों से उतरने वाले नारियल दो ही व्यक्ति मंगा रहे हैं और फिर इन्हें शहर में जगह जगह ढेर लगवाकर बेचा जा रहा है। इन नारियल पानी को कौन बिकवा रहा है। बेचने वाले कौन हैं।
कहां के रहने वाले हैं। इस बारे में न तो पुलिस को पता है न ही कालोनी वालों को। पिछले दिनों रामपुर बाग से हुई शिकायत के बाद नगर निगम ने इन्हें हटाया था। इसके बाद गांधी उद्यान के पास से भी इन्हें हटाया गया था लेकिन फिर से वे काबिज होने लगे हैं।
रामपुर बाग के बाशिंदों ने मेयर से शिकायत कर आशंका जाहिर की थी कि कालोनी में नारियल पानी बेचने वाले लोगों के पास लोहे का खतरनाक हथियार रहता है। यह कौन हैं, कहां से आकर नारियल पानी बेच रहे हैं। इसकी कोई जानकारी स्थानीय चौकी या थाना पुलिस को नहीं है।
सुरक्षा का खतरा बताते हुए इस शिकायत के बाद नगर निगम ने गांधी उद्यान रामपुर बाग जैसे पाश कालोनी के पास बिक रहे नारियल पानी के ढेरों को हटाकर सामान जब्त कर लिया था। डेलापीर मंडी में इतना नारियल नहीं आता है जिससे पूरे शहर को सप्लाई हो जाए। लेकिन किला क्रांसिग के पास उतरने वाला नारियल इतना आ जाता है कि पूरे शहर में सप्लाई होकर अलग अलग जगहों पर ढेर लगाकर बेचा जा सके।
मंडी में न आकर किला क्रांसिग पर माल उतरने से मंडी शुल्क को भी बचाया जा रहा है। कोतवाली, प्रेम नगर, इज्जतनगर, बारादरी थाना क्षेत्र में नारियल बेचने वाले लोग भी कहते हैं कि बिना पुलिस की मदद के कोई कहीं ठेला लगा भी सकता है क्या। नगर निगम के अफसर कहते हैं कि अतिक्रमण करने की जानकारी होने पर निगम उसे बलपूर्वक हटवाता है।
सामान जब्त करने के साथ चालान भी करता है लेकिन फिर उसी जगह या आसपास फिर अतिक्रमण हो जाता है। क्षेत्रीय पुलिस की भी जिम्मेदारी है कि वह अतिक्रमण नहीं होने दे। जो लोग सामान बेच रहे हैं उसकी जानकारी करे। लेकिन नारियल पानी बेचने वालों के साथ ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। स्टेडियम रोड, चौकी चौराहे के आगे, डेलापीर, गांधी उद्यान के पास, कर्मचारी नगर आदि स्थानों पर पानी वाले नारियल बिकते अब भी देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
