आज का राशिफल। 19 अप्रैल, 2022
मेष सेहत को लेकर लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। बिना किसी विशेष उद्देश्य के धन उधार न दें वरना आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए। ऑफिस में अपने सहयोगियों को लेकर निर्भर न रहें। वृष कई दिनों से रुके हुए कार्यों को कम समय में ही पूरा …
मेष
सेहत को लेकर लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। बिना किसी विशेष उद्देश्य के धन उधार न दें वरना आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए। ऑफिस में अपने सहयोगियों को लेकर निर्भर न रहें।
वृष
कई दिनों से रुके हुए कार्यों को कम समय में ही पूरा कर लेंगे। साझेदारी में किए गए व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठाएंगे। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।
मिथुन
कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देंगे। आपकी योजनाओं और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर कार्य करें। शुभचिंतकों से अपने मन की बातें कर सकते हैं।
कर्क
धर्म-कर्म में आप काफी सक्रियता दिखा सकते हैं। व्यापार के विस्तार के लिये ज्यादा दिमाग लगाएंगे। किसी बड़े निर्णय को आज लेना उचित नहीं होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहेंगे। उलझनों के बावजूद आपको कुछ महत्वपूर्ण काम करने पड़ेंगे।
सिंह
व्यर्थ के विचारों से आपको बचना चाहिए। अचानक आए खर्चों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। पेट में गैस व गर्मी की समस्या हो सकती है। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबारियों को अपने व्यापार की चिंता रहेगी।
कन्या
नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अपने विचारों को सदैव स्पष्ट रखें।
तुला
किडनी के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपके जिद्दी रवैये के कारण परिजन नाराज हो सकते हैं। कारोबारी यात्रा में परेशानी हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक सदस्यों से अच्छा तालमेल रखें।
वृश्चिक
प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपकी दिनचर्या में सुधार होगा। जॉब के शानदार अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। निजी रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा।
तुला
आज आपको नींद पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिए। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। सेहत के प्रति जागरूक रहें। रिलेशनशिप के मामलों को लेकर भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आज आय की तुलना में व्यय ज्यादा होगा।
मकर
विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आपकी योजनाएं समय से पूर्ण हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपके संबंध मजबूत होंगे। व्यवसाय में नये क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में काफी सुधार होगा। यात्रा की योजना बना सकते हैं।
मीना
परिवार के साथ मूवी और वेबसीरीज देख सकते हैं। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। आप लोगों की काफी मदद करेंगे। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
