खेल के मैदान पर लौटीं एशले बार्टी, ‘टेनिस नहीं, गोल्फ खेलेंगी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर टेनिस को अलविदा कहने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खेलने का फैसला किया है। बार्टी को न्यूजर्सी में लिबर्टी नेशनल गोल्फ क्लब पर आइकंस सीरिज टूर्नामेंट में अर्नी एल्स रेस्ट आफ वर्ल्ड टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 30 …

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर टेनिस को अलविदा कहने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खेलने का फैसला किया है। बार्टी को न्यूजर्सी में लिबर्टी नेशनल गोल्फ क्लब पर आइकंस सीरिज टूर्नामेंट में अर्नी एल्स रेस्ट आफ वर्ल्ड टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 30 जून और एक जुलाई को खेला जायेगा। बार्टी ने पिछले महीने टेनिस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन जीता जबकि पिछले साल विम्बलडन और 2019 में फ्रेंच ओपन जीता था।

मार्च में टेनिस को कहा था अलविदा
23 मार्च 2022 को ऑस्ट्रेलिया की युवा टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बार्टी ने महज 25 साल की उम्र में ही टेनिस की दुनिया में बादशाहत कायम करने के बाद इसे अलविदा कह दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इसके पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया था। लेकिन, अपने फैसले के बारे में बात करते हुए वह भावुक हो गईं थी। हालांकि उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि वह अब अपने दूसरे सपने पूरे करेंगी।

टेनिस में कायम की बादशाहत
बार्टी के टेनिस करियर की बात करें तो उन्होंने यहां दोबारा वापसी करते हुए तीन ग्रैंड स्लैम जीते। सबसे पहले 2019 में फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 2021 में विम्बलडन और इसी साल 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीता। यूएस ओपन में बार्टी दो बार (2018, 2019) चौथे राउंड से बाहर हुई थीं। वह महिला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली सिर्फ दूसरी ऑस्ट्रेलियाई हैं। बार्टी ने अपने छोटे से करियर में 15 एकल और 12 युगल खिताब जीते। वह लगातार 114 हफ्ते तक शीर्ष खिलाड़ी बनी रहीं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, RR vs KKR : युजवेंद्र चहल ने लिया हैट्रिक तो स्टैंड में खुशी से उछल पड़ीं धनश्री, वायरल हो रहा वीडियो

संबंधित समाचार