मुरादाबाद : लूट का विरोध करने पर मिल कर्मचारी को मारी गोली, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मंगलवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मिल के कर्मचारी को बाइक सवार लुटेरों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पाकबड़ा पुलिस और एसओजी की टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मंगलवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मिल के कर्मचारी को बाइक सवार लुटेरों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पाकबड़ा पुलिस और एसओजी की टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने घायल को घटना स्थल पर ले जाकर भी पड़ताल की। सूचना पाकर सीओ भी मौके पर पहुंच गए।

गोली से घायल 55 वर्षीय राम सिंह पुत्र शिवचरन सिंह छजलेट थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा के निवासी हैं। वह असमोली शुगर मिल में ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी से घर जा रहे थे। पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित हकीमपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने चाचा बात करनी है कहकर उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर भी उन्होंने बाइक नहीं रोकी। तब बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उनके सीने पर तान दिया और लूट पाट का प्रयास करने लगे।

रामसिंह ने विरोध करते हुए तमंचे में हाथ मार दिया। तभी बदमाश ने ट्रिगर दबा दिया। गोली रामसिंह के जांघ में जा घुसी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पाकबड़ा पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के संदर्भ में जानकारी एकत्र की। इसके बाद घायल को पुलिस घटनास्थल पर भी ले गई। बताया जाता है कि इन्हीं बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देने से पहले मझोला थाना क्षेत्र के ज्ञान पुर निवासी एक महिला से कुंडल भी लूट लिए। महिला अपने घर के सामने टहल रही थी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘बेहद जरूरी काम होने पर पूरा शरीर ढंककर ही निकलें बाहर’

संबंधित समाचार