शिल्पा शेट्टी ने शुरू किया अपना VFX स्टूडियो, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में अब एक नया बिजनेस शुरू किया है। शिल्पा ने वीएफएक्स स्टूडियो शुरू किया है, जिसके तहत बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाएगा। View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) शिल्पा शेट्टी ने वीएफएक्स इंडस्ट्री के दिग्गज संदीप माने …

मुंबई। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में अब एक नया बिजनेस शुरू किया है। शिल्पा ने वीएफएक्स स्टूडियो शुरू किया है, जिसके तहत बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाएगा।

शिल्पा शेट्टी ने वीएफएक्स इंडस्ट्री के दिग्गज संदीप माने के साथ मिलकर एसवीएस स्टूडियो लॉन्च किया है। सूत्रों के अनुसार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 10 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है और वह कंपनी की संस्थापक बनी रहेंगी। संदीप माने SVS स्टूडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे।

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि मैं वीएफएक्स इंडस्ट्री में काम करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म इंडस्ट्री से होने के नाते, मैं अच्छे वीएफएक्स के महत्व को समझती हूं। यह फिल्म को बना या बिगाड़ सकता है। हम भारत और दुनिया भर में प्रोडक्शन हाउस को विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले वीएफएक्स प्रदान करने की कोशिश करेंगे।

पढ़ें- Samantha को भूल Naga Chaitanya जल्द करेंगे दूसरी शादी, प्लानिंग शुरू

संबंधित समाचार