हल्द्वानी: धामी सरकार को जगाने सड़क पर निकले स्वास्थ्य कर्मचारी, खूब लगाए नारे
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में पिछले 19 दिनों से सेवा बहाली की मांग को धरना प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों का गुस्सा आज फूट पड़ा। कर्मचारियों ने तिकोनिया चौराहे से नैनीताल रोड में रैली निकालकर जल्द से सेवा विस्तार देने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि कोविड की पहली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में पिछले 19 दिनों से सेवा बहाली की मांग को धरना प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों का गुस्सा आज फूट पड़ा। कर्मचारियों ने तिकोनिया चौराहे से नैनीताल रोड में रैली निकालकर जल्द से सेवा विस्तार देने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने उनसे दिन रात काम लिया। संकट की घड़ी में स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरे मनोयोग से सेवाएं दीं। लेकिन कोविड की लहर धीमी पड़ते ही सरकार ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में अब स्वास्थ्यकर्मियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्यकर्मचारियों के समायोजन का मुद्दा उठाने का भरोसा दिलाया था लेकिन अब तक उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। जिसके चलते सभी कर्मचारियों को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ा है।
बताते चलें कि डीआरडीओ की मदद से बने 500 बैड के अस्पताल में कोरोना काल में आउटसोर्स से स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया था। ऐसे में अब इन कोरोना वारियर्स के परिवारों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। इस मौके पर कविता शर्मा, आकाश रावत, दीक्षा, भागीरथी, नेहा मेर, संध्या, हंसा, पारुल, भरत, राधा, मंजुल राणा, हरीश राणा, भावना, कविता शर्मा, संजय पांडे, चंपा बिष्ट, दिलीप कुमार, अवतार भंडारी, हिमानी, पंकज सिंह, जीशान, अनीता, लीला, योगेश, राहुल, गोविंद, खुशी, मनीषा, प्रियंका, दीप्ति, कैलाश, मनोज अधिकारी, रघुवर दत्त, खदीजा, रिजवान आदि मौजूद रहे।
