हल्द्वानी: ईसाई नगर के जंगल में मिला अर्द्धनग्न शव, शव के पास मिली शराब की बोतल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुबह मुखानी थाना क्षेत्र के जंगल में अर्द्धनग्न शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि पुलिस हत्या की आशंका से इंकार कर रही है। मंगलवार सुबह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुबह मुखानी थाना क्षेत्र के जंगल में अर्द्धनग्न शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि पुलिस हत्या की आशंका से इंकार कर रही है।

मंगलवार सुबह कुछ लोग मुखानी से जयपुर पाडली स्थित ईसाई नगर के जंगल की ओर गये थे। इस बीच उन्होंने झाड़ियों के बीच एक अर्द्धनग्न शव देखा। कुछ ही देर में शव मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गयी। जानकारी पर मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया। पुलिस को शव के पास शराब की एक बोतल और चप्पल मिली है। पुलिस आशंका जता रही है कि अत्यधिक शराब पीने के चलते मौत हुयी होगी। बहरहाल, पुलिस को शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

इसके चलते पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार किया है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगी। शव पर लाल रंग की अंडर शर्ट और अंडर वेयर मिला है। शव तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव फूलने के साथ ही काला पड़ चुका था।

संबंधित समाचार