गदरपुर: घर से 3.50 लाख लेकर दोस्त के साथ चंपत हुआ युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। दुकान स्वामी का पुत्र अपनी दुकान से करीब 3.50 लाख रुपये लेकर दोस्त के साथ चम्पत हो गया। दुकान स्वामी ने इस घटना की तहरीर थाने में दी है। जानकारी के अनुसार, सुपर मार्केट स्थित तनेजा स्टेबलाइजर की दुकान के स्वामी राजेश कुमार का पुत्र अपनी दुकान से करीब 3.50 लाख रुपये …

गदरपुर, अमृत विचार। दुकान स्वामी का पुत्र अपनी दुकान से करीब 3.50 लाख रुपये लेकर दोस्त के साथ चम्पत हो गया। दुकान स्वामी ने इस घटना की तहरीर थाने में दी है।

जानकारी के अनुसार, सुपर मार्केट स्थित तनेजा स्टेबलाइजर की दुकान के स्वामी राजेश कुमार का पुत्र अपनी दुकान से करीब 3.50 लाख रुपये लेकर दोस्त के साथ कहीं चला गया। परेशान परिजनों में काफी खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित समाचार