बाराबंकी जिला कारागार में मुस्लिम बंदियों के साथ हिंदू कैदियों ने भी रोजा रखकर पेश की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल
बाराबंकी। जनपद के जिला कारागार में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहां पर बंद मुस्लिम बंदियों के साथ-साथ लगभग एक दर्जन से अधिक हिंदू बंदियों ने रमजान माह में रोजा रखकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है। जेल प्रशासन की ओर से रोजेदारों को बेहतर तरीके से इफ्तार …
बाराबंकी। जनपद के जिला कारागार में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहां पर बंद मुस्लिम बंदियों के साथ-साथ लगभग एक दर्जन से अधिक हिंदू बंदियों ने रमजान माह में रोजा रखकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है। जेल प्रशासन की ओर से रोजेदारों को बेहतर तरीके से इफ्तार कराया जाता है।
बता दे कि कुछ सालों पहले जिला कारागार बाराबंकी में बंद करीब दो सौ हिंदू बंदियों ने मुस्लिम बंदियों के साथ रोजा रखकर कौमी एकता की एक नई शुरुआत की थी। तभी से हिंदू बंदी जेल में रोजा रखकर हिंदू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल कायम कर रहे हैं। जिले के कारागार में तकरीबन 1400 कैदी है। जिनमें इस बार रमजान माह में 250 बंदी रोजा रख रहे है। जिनमें तकरीबन 13 बंदी ऐसे हैं। जो हिंदू भी हैं और रोजा भी रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: डीएम एसपी और जिला जज ने किया कारागार का निरीक्षण
