गोरखपुर: नाला निर्माण में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सहजनवा नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 7 लुचुई में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे नाला निर्माण में धांधली को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से मांग किया कि मामले की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाय। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय राज तिवारी ने कहा कि लोक निर्माण …

गोरखपुर। सहजनवा नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 7 लुचुई में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे नाला निर्माण में धांधली को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से मांग किया कि मामले की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाय।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय राज तिवारी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग लुचुई सड़क से समा माता मंदिर तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमे ठेकेदार गुणवक्ता को ताक पर रखते हुए काफी धांधली की जा रही है। जो निर्माण कार्य चल रहा है वह बिना नक्शे से कराया जा रहा है, मानक के विपरीत सरिया का प्रयोग हो रहा है।

सिल्ट में सादा बालू, सीमेंट तथा गिट्टी दिखाने के लिए डाला जा रहा है। क्यू टेस्टिंग नही बना है। यदि ठेकेदार द्वारा इसी तरह धांधली की गयी तो बहुत ही कम समय मे नाला अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। प्रशासन से मांग है कि निर्माण हो रहे नाला के गुणवक्ता की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाय।

इस बाबत अवर अभियंता गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि गुणवक्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नही किया जायेगा। कार्य की जांच करने के बाद जो कमी होगी दूर कराया जायेगा।प्रदर्शन करने वालो में भाष्कर सिंह,विक्की जुबेर आरिफ शाबिर श्रीराम उस्मान बैद्यजी रामनाथ सिंह जावेद गनी प्रमोद गुप्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में उपजा ने दिया धरना प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार