बरेली: गैस एजेंसी देने के नाम पर हजारों रुपये ठगे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ऑनलाइन गैस एजेंसी देने के नाम पर जालसाजों ने युवती से हजारों रुपये की ठगी कर ली। परसा खेड़ा स्थित भारत गैस के कार्यालय पर पहुंचकर जब पीड़िता ने जानकारी की तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इसके बाद थाना बारादरी में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी थाना क्षेत्र …

बरेली,अमृत विचार। ऑनलाइन गैस एजेंसी देने के नाम पर जालसाजों ने युवती से हजारों रुपये की ठगी कर ली। परसा खेड़ा स्थित भारत गैस के कार्यालय पर पहुंचकर जब पीड़िता ने जानकारी की तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इसके बाद थाना बारादरी में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला फाल्तूनगंज निवासिनी शिवानी राजपूत ने बताया कि उन्होंने गैस एजेंसी लेने के लिए भारत गैस वितरक चयन वेबसाइट पर फार्म भरकर आवेदन किया था। पीड़िता ने बताया कि 22 जनवरी को उनके पास फोन आया कि आप अपना पैनकार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र व जमीन के दस्तावेज ऑनलाइन या व्हाट्सएप पर भेज दें।

शिवानी ने बताया कि उन्होंने सारे दस्तावेज व्हाट्सएप से भेज दिए। 25 जनवरी को उनके पास फोन आया कि गैस एजेंसी मिल जाएगी। इसके लिए 9500 रुपये जमा करने को कहा। शिवानी ने बताया कि उन्होंने पेटीएम के माध्यम से रुपये जमा कर दिए। बताया कि 27 फरवरी को उनके पास 12 पेज का फार्म ऑनलाइन आता है। उसे भरने के लिए कहा गया।

फार्म भरकर भेजने के बाद दोबारा फोन आया और रजिस्ट्रेशन के लिए 52900 रुपये जमा करने को कहा गया। बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि उक्त धनराशि जमा करने के बाद ही प्रमाणपत्र मिलेगा। शिवानी ने दोबारा में 52900 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उनके पास फोन आया कि वे 94400 रुपये और जमा करें।

शिवानी ने बताया कि इसके बाद वह परसा खेड़ा स्थित भारत गैस के कार्यालय पहुंची और जानकारी की। तब पता चला कि ठगों ने उनसे 62400 रुपये ठग लिए हैं। शिवानी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों में बॉयोमेट्रिक हाजिरी के दिए हैं आदेश

संबंधित समाचार