प्रयागराज: इलाहाबाद विवि के छात्र ने महिला शिक्षक को भेजा अश्लील मैसेज, स्पष्टीकरण न देने पर हुआ निष्कासित
प्रयागराज। इलाहाबाद विवि में छात्र के महिला शिक्षक को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में आरोपी को निष्कासित कर दिया है। आरोपी छात्र को महिला शिक्षक की शिकायत के बाद विवि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया था। इसके साथ ही इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा था। चीफ प्रॉक्टर हर्ष कुमार …
प्रयागराज। इलाहाबाद विवि में छात्र के महिला शिक्षक को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में आरोपी को निष्कासित कर दिया है। आरोपी छात्र को महिला शिक्षक की शिकायत के बाद विवि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया था। इसके साथ ही इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा था। चीफ प्रॉक्टर हर्ष कुमार ने आरोपी छात्र को स्पष्टीकरण न देने के कारण विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकेल्टी ने बीते सप्ताह ऑनलाइन क्लास के दौरान बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जितेश प्रकाश मिश्रा द्वारा उन्हें वाट्सएप के जरिए लगातार असलील और अभद्र मैसेज भेजने का आरोप लगाया था।
महिला शिक्षक के मुताबिक, बार बार मना करने के बाद भी छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। छात्र लगातार अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी उन्हें मैसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस आरोप में छात्र जितेश को विश्वविद्यालय से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
पढ़ें- बरेली: बिथरी के एक स्कूल के शिक्षक ने की बच्ची से अश्लील हरकत
