हरदोई: आत्महत्या के मामले में मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
हरदोई। आत्महत्या के मामले में हत्या का आरोप लगा रहे मायके वालों ने पुलिस के सामने ही खूब हंगामा ही नहीं किया बल्कि अपनी बेटी की जेठानी को सभी लोगों के सामने खूब पीटा। बवाल और बढ़ता इससे पहले पुलिस ने दहेज हत्या का आरोप लगाए जाने पर पति को हिरासत में ले लिया। मामले …
हरदोई। आत्महत्या के मामले में हत्या का आरोप लगा रहे मायके वालों ने पुलिस के सामने ही खूब हंगामा ही नहीं किया बल्कि अपनी बेटी की जेठानी को सभी लोगों के सामने खूब पीटा। बवाल और बढ़ता इससे पहले पुलिस ने दहेज हत्या का आरोप लगाए जाने पर पति को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।
बताते है कि सुरसा थाने के चमरहिया मजरा सिघुंआमऊ निवासी श्रीकृष्ण के बेटे विनोद कुमार की शादी करीब चार साल पहले मल्लावां कोतवाली के आलापुर कोट के अयोध्या प्रसाद की 28 वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ हुई थी। लक्ष्मी की गोद में एक ढाई साल का बेटा है। बताया गया है कि बुधवार की सुबह घर के लोग खेत पर थे। लक्ष्मी घर में थी। इसी बीच उसने कमरें के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
इसी बीच लक्ष्मी के पिता अयोध्या प्रसाद, अपने बेटे छोटू व घर की कुछ महिलाओं के साथ वहां पहुंचा। इतना ही नहीं वहां पहुंचते ही लक्ष्मी की जेठानी संतोषी पत्नी प्रमोद की पिटाई करने लगे। यही नहीं लक्ष्मी के शव के साथ भी छीना-झपटी होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। खास बात यह रही कि सारा बवाल पुलिस के सामने किया गया।
अयोध्या प्रसाद लक्ष्मी की दहेज़ हत्या करने का आरोप लगा रहा था। पुलिस को लगा कि बवाल और बढ़ सकता है,इस लिए उसने लक्ष्मी के पति विनोद को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा में गला घोंटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव
