रायबरेली: खेत में अचानक लगी आग, पांच बीघा फसल जलकर हुई राख
रायबरेली। बुधवार की दोपहर सरेनी थाना क्षेत्र के गांव पर्वत खेड़ा के खेतों में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब पांच बीघे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है । बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक गांव के एक किसान के खेत में आग लग गई। दोपहर …
रायबरेली। बुधवार की दोपहर सरेनी थाना क्षेत्र के गांव पर्वत खेड़ा के खेतों में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब पांच बीघे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है ।
बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक गांव के एक किसान के खेत में आग लग गई। दोपहर होने के कारण खेत के आसपास कोई नहीं था। इसलिए आज लगने की जानकारी किसानों को तत्काल नहीं हो पाई । बुधवार को पछुवा हवाएं भी तेज चल रही थी। जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । जब आग की लपटें आसमान छूने लगी, तब ग्रामीणों की नजर आग पर पड़ी। उसके बाद पूरा गांव एकत्र होकर खेतों की ओर दौड़ा।
कुछ किसानों ने आसपास के खेतों की फसल को हटाने में लग गए तथा कुछ किसान आग को बुझाने का भी काम कर रहे थे। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। किंतु तब तक तीन किसानों की करीब पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।
पढ़ें-किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं खतौनी के फार्म- मंडलायुक्त नवदीप रिनवा
