काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अनाउंस किया अपने न्यू बॉर्न बेबी का नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर नन्हा मेहमान आ गया है। मंगलवार को बेटे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस पति गौतम किचलू के साथ  पेरेन्ट्स बनने के एहसास को एन्जॉय कर रही है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का नाम अनाउंस कर दिया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर …

मुंबई। सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर नन्हा मेहमान आ गया है। मंगलवार को बेटे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस पति गौतम किचलू के साथ  पेरेन्ट्स बनने के एहसास को एन्जॉय कर रही है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का नाम अनाउंस कर दिया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहे हैं।

गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा-हमारा दिल भरा हुआ है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। फोटो में गौतम ने अपने बेटे का नाम बता दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम नील रखा है।

हम नील किचलू के जन्म की अनाउंस करके बेहद खुश हैं। अप्रैल 19, 2022। माता-पिता काजल और गौतम। गौतम के पोस्ट पर कई लोग कमेंट करके शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पढ़ें- एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी अर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor, बोनी कपूर ने की डेब्यू की प्लानिंग

संबंधित समाचार