IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, मैच पर सस्पेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में बुधवार (20 अप्रैल) को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली की टीम का एक और खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद आज दिल्ली और पंजाब के मैच पर संकट के बादल छा गए …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में बुधवार (20 अप्रैल) को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली की टीम का एक और खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद आज दिल्ली और पंजाब के मैच पर संकट के बादल छा गए हैं। ऐसे में अब ये बड़ा सवाल है कि क्या शाम को होने वाला मैच होगा या उसे टाला जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मैच से पहले खिलाड़ियों का जो रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया, उसमें एक विदेशी प्लेयर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अभी खिलाड़ियों के RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में पहले ही पांच मामले के सामने चुके हैं। पैट्रिक फरहार्ट (फिजियो), चेतन कुमार (मसाज थेरेपिस्ट) , मिचेल मार्श (प्लेयर), अभिजीत साल्वी (डॉक्टर), आकाश माणे (सोशल मीडिया टीम) ऐसे सदस्य हैं जो इस समय क्वारंटीन में रह रहे हैं। मंगलवार को इसका वेन्यू चेंज किया जा चुका है। पहले दिल्ली और पंजाब का मैच पुणे में होना था। लेकिन, कोविड के कारण इसे मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में कराने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, जीत नहीं मिली तो सब खत्म!

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता