अमरोहा : सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान सिर्फ कागजों में, बिना हेलमेट के खूब दौड़ा रहे बाइक
अमरोहा/ गजरौला/हसनपुर, अमृत विचार। यूं तो जिले भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहे हैं। लोग थाने के आगे से ऐसी निकल जाते है। पुलिस चेकिंग अभियान तो चलाती है, लेकिन उसका असर दिखाई …
अमरोहा/ गजरौला/हसनपुर, अमृत विचार। यूं तो जिले भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहे हैं। लोग थाने के आगे से ऐसी निकल जाते है। पुलिस चेकिंग अभियान तो चलाती है, लेकिन उसका असर दिखाई नहीं दे रहा। एक तरह से अभियान कागजों में ही चल रहा है। इसके लिए खुद हम भी जिम्मेदार हैं। सड़क नियमों का पालन तो अपने जीवन के लिए करना चाहिए। कभी-कभी खुद की लापरवाही से जान भी चली जाती है।
जिले में 18 से 24 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जनता को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान पर सरकार काफी खर्च करती है, लेकिन सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। अधिकारी नियमों का पालन कराने के लिए गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। अधिकारी सिर्फ अपने कार्यालयों में बैठकर निर्देश दे रहे हैं। मगर जिम्मेदार यह नहीं देख रहे कि उनके निर्देशों को अमल में भी लाया जा रहा है या नहीं।
इस सप्ताह के अंतर्गत प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे और सड़कों पर उतर कर नियमों का पालन कराने का प्रयास करेंगे लेकिन, हसनपुर में बुधवार के दिन सड़कों पर दो पहिया वाहन चालक खुलेआम यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। किसी अधिकारी ने यह जहमत नहीं उठाई कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनता को जागरूक किया जाए। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नगर के अमरोहा बस स्टैंड, संभल बस स्टैंड, रहरा बस स्टैंड, ब्लॉक चौराहा, अंबेडकर पार्क आदि जगह पर बेखौफ होकर दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमैट पहने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं। गजरौला में भी लोग बेखौफ थाने के आगे से ऐसे ही निकलते रहे हैं।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरुक किया जा रहा है। लापरवाह लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं। नियम मानने के लिए लोगों को खुद भी जागरुक रहना चाहिए। यह जीवन से जुड़ा मामला है।-धर्मेंद्र सिंह, टीएसआई
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अनफिट वाहन, तेज रफ्तार और ब्लैक स्पॉट बड़ी चुनौती
