रामनगर: अनियंत्रित कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। भिकियासैंण से रामनगर की ओर कबाड़ लेकर आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में रामपुर निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर …

रामनगर, अमृत विचार। भिकियासैंण से रामनगर की ओर कबाड़ लेकर आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में रामपुर निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, नवाब नगर टांडा जिला रामपुर (यूपी) निवासी कैंटर चालक अनवर अली (52) पुत्र छोटे कैंटर (यूके04 सीए 5282) में कबाड़ लेकर रामनगर आ रहा था। कैंटर में चालक के अलावा परिचालक एवं एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। टोटाम के पास कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद खाई से तीनों को बाहर निकाला गया। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल परिचालक व एक अन्य को रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।

एसआई त्रिभुवन सिंह ने बताया कि कैंटर पर्वतीय क्षेत्र भिकियासैंण (अल्मोड़ा) से कबाड़ का सामान लेकर रामनगर आ रहा था। ग्राम टोटॉम के पास कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक अनवर अली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधित समाचार