संभल: ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक फरार
संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में दवा लेकर लौट रहे वृद्ध की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भमौरी पट्टी गांव निवासी यादराम (65) पुत्र बलवंत सिंह बुधवार को …
संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में दवा लेकर लौट रहे वृद्ध की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भमौरी पट्टी गांव निवासी यादराम (65) पुत्र बलवंत सिंह बुधवार को तबीयत खराब होने पर अकेले ही सौंधन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेने आए थे। दोपहर में अस्पताल से दवा लेकर वृद्ध पैदल ही अपने गांव लौटने लगे। जैसे ही वह हाईवे पर सौंधन और भमौरी पट्टी गांव के बीच पहुंचे तो पीछे से आ रहे भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइड मार दी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगते ही वृद्ध सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
चिकित्सकों ने यहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन वृद्ध का शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रवींद्र राठी ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से बुजुर्ग की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत
