योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में सहायक आयुक्त को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाणिज्य कर विभाग के एक अन्य सहायक आयुक्त को विधिक व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया। मंगलवार को बस्ती के सहायक आयुक्त (प्रभारी) वाणिज्य कर, सचल दल आशुतोष मिश्रा को निलंबित किये जाने के अगले ही दिन इसी विभाग में तैनात …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाणिज्य कर विभाग के एक अन्य सहायक आयुक्त को विधिक व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया। मंगलवार को बस्ती के सहायक आयुक्त (प्रभारी) वाणिज्य कर, सचल दल आशुतोष मिश्रा को निलंबित किये जाने के अगले ही दिन इसी विभाग में तैनात बाराबंकी की सहायक आयुक्त अंजलि चौरसिया को निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से ट्वीट कर बताया गया, “भष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक और कार्रवाई। असिस्टेंट कमिश्नर (प्रभारी) वाणिज्य कर, सचल दल, इकाई-बाराबंकी निलंबित। ”ट्वीट में कहा गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मुख्यमंत्री ने उक्त अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं। संबधिंत अधिकारी के विरुद्ध विधिक व्यवस्थाओं का उल्लंन करते हुए अपनी सुविधानुसार गलत तथ्यों, साक्ष्यों एवं कूटरचित प्रपत्रों का प्रबंध करने सहित भ्रष्टाचार के अनेक प्रकरण पाये गये हैं।

ज्ञात हो कि कल मुख्यमंत्री ने मिश्रा के अलावा गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में बिना नक्शा स्वीकृति किये अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत निर्मित किए जाने के प्रकरण में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता शिव ओम को भी निलंबित कर दिया था। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ ग्रहण करने के कुछ दिन बाद ही औरैया के जिलाधिकारी को भ्रष्टाचार और गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काे अपराध पर नियंत्रण न कर पाने के आरोप में निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर: हजारों की हेराफेरी करने के आरोप में सात ग्राम सचिव निलंबित

संबंधित समाचार