दिल्ली के मयूर विहार में बीजेपी नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, उन्होंने मयूर विहार इलाके में बीजेपी नेता जीतू चौधरी की गोली मार हत्या कर दी । जब वे अपने घर से बाहर निकले थे, तभी बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाशों …
नई दिल्ली। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, उन्होंने मयूर विहार इलाके में बीजेपी नेता जीतू चौधरी की गोली मार हत्या कर दी । जब वे अपने घर से बाहर निकले थे, तभी बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात भाजपा नेता को उनके घर के बाहर गोलियों से भून दिया। बदमाशों ने पहले उन्हें किसी बहाने से घर के बाहर बुलाया और उसके बाद उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
परिवार ने गंभीर हालत में जीतू चौधरी को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है उन्हें चार से पांच गोलियां लगी हैं। जीतू भाजपा के मयूर विहार जिले में मंत्री थे, उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी था। आशंका जताई जा रही है कि कारोबार के चलते उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी, उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया। पूरे मामले में जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
ये भी पढ़ें-
Jahangirpuri Violence: सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, बेंच में शामिल होंगे ये दो जज
