आज का राशिफल। 21 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज पुराने मामले दोबारा शुरू होने की संभावना है। किसी बड़े सत्संग व आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। जीवन साथी से ज्यादा कठोर भाषा में बात न करें। जिद्दी रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और विशेषज्ञता की लोग प्रशंसा करेंगे। वृष आज कार्यक्षेत्र में आपको …

मेष

आज पुराने मामले दोबारा शुरू होने की संभावना है। किसी बड़े सत्संग व आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। जीवन साथी से ज्यादा कठोर भाषा में बात न करें। जिद्दी रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और विशेषज्ञता की लोग प्रशंसा करेंगे।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी रखनी चाहिए। व्यवसाय में एग्रीमेंट को लेकर परेशानी हो सकती है। अपने गुप्त रहस्यों को किसी से साझा न करें। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम सा रहने वाला है। आज लंबी दूरी की यात्रा न करें।

मिथुन

आज संतान से पूर्ण सुख और सहयोग प्राप्त होगा। किसी काम के अचानक बनने से मन हर्षित रहेगा। व्यापार में नए अनुबंध कर सकते हैं। अपनी बातों को लोगों के सामने दृढ़तापूर्वक रखेंगे। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

कर्क

आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। व्यापार वृद्धि के लिए आपको उधार लेना पड़ सकता है। परिवार का माहौल भी पहले की तुलना में सकारात्मक रहेगा। बोली में हल्के शब्दों का ज्यादा प्रयोग न करें। माता से अनबन हो सकती है।

सिंह

आज तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में मुश्किलें हो सकती हैं। किसी को भी बिना आवश्यकता के ज्ञान न दें। राजनीतिक लोगों को सावधानी पूर्वक वक्तव्य देना चाहिये। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कन्या

आज रियल एस्टेट को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। अपनी उपलब्धियों से प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। शरीर में दर्द और अकड़न जैसी शिकायत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा।

तुला

आज कारोबार में आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों का भरपूर आनन्द उठाएंगे। नए संपर्को से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार के लिए आप काफी आक्रामक रहेंगे। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक

आज परिवार में कुछ खट-पिट चलती रहेगी। शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ आज गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। आपका धन अनावश्यक बर्बाद हो सकता है।

धनु

आज दांपत्य जीवन की परेशानी दूर होगी। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आप उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। जॉब में आपकी कार्यशैली से सब प्रसन्न रहेंगे। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा।

मकर

आज अपने सीनियर्स की बातों को हल्के में न लें। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। आज किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। तनाव के कारणों की पहचान कर उसका निवारण करें।

कुंभ

आज जीवनसाथी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कई उपहार भी मिल सकते हैं। यात्रा काफी मनोरंजक व लाभकारी रहेगी। पुरानी कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे।

मीन

आज घर में विवाह को लेकर प्रसंग उठ सकते हैं। दूसरों से अपनी तुलना न करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक कार्य निर्विघ्न गति से पूर्ण होंगे। उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।