बहराइच: महिला अस्पताल में नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड, चिकित्सक के तबादले के बाद नहीं हुई तैनाती
बहराइच। महिला अस्पताल में तैनात रेडियो लॉजिस्ट चिकित्सक का तबादला गैर जनपद कर दिया गया। इसके बाद से चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। जिससे अस्पताल आने वाले महिला मरीजों को महंगे दाम पर बाहर अल्ट्रा साउंड की जांच करने को विवश हैं। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का महिला अस्पताल …
बहराइच। महिला अस्पताल में तैनात रेडियो लॉजिस्ट चिकित्सक का तबादला गैर जनपद कर दिया गया। इसके बाद से चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। जिससे अस्पताल आने वाले महिला मरीजों को महंगे दाम पर बाहर अल्ट्रा साउंड की जांच करने को विवश हैं।
जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का महिला अस्पताल संचालित है। अस्पताल में फ्री इलाज और जांच के लिए सभी वर्ग के लोग आते हैं। लेकिन मंडल के सबसे बड़े अस्पताल में अल्ट्रा साउंड नहीं हो रहा है। अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक डॉक्टर के कुमार का तबादला चित्रकूट हो गया। जबकि महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक बीके बेन को पुरुष अस्पताल में तैनाती दे दी गई।
डॉक्टर बीके बेन के स्थान पर महिला अस्पताल में किसी की तैनाती नहीं हो सकी है। जिससे दूर दराज से आने वाले मरीज बाहर अधिक दाम पर अल्ट्रासाउंड कराने को विवश हैं। वहीं महिला डॉक्टर भी फ़ौरन बाहर की जांच लिख देती हैं। इससे मरीजों को बाहर जांच कराना मजबूरी बन गई है।
इस मामले में सीएमएस डॉ एमएम त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चिकित्सक के अभाव में अल्ट्रा साउंड जांच प्रभावित है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही चिकित्सक की तैनाती होने पर सभी की जांच शुरू हो जाएगी।
पुरुष अस्पताल में एक माह के बाद आता है नंबर
पुरुष अस्पताल में अल्ट्रा साउंड कराने के लिए मरीजों की इतनी भीड़ रहती है कि लोगों का नंबर एक माह से सवा माह के बीच आता है। ऐसे में यहां के लोग भी जल्दी में बाहर की जांच कराने को विवश हैं।
पढ़ें- बरेली: सुपरवाइजर से प्रताड़ित सफाईकर्मी ने पिया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
