प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने किया अपनी बेटी के नाम का खुलासा, जानें क्या रखा?
मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना मदरहुड फेज एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इसी साल सैन डिआगो में 15 जनवरी को सेरोगेसी की मदद से बेटी की मां बनी हैं। माता-पिता बनने के बाद प्रियंका और निक जोनस अपनी जिंदगी के एक नए सफर का आनंद उठा रहे हैं और दोनों …
मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना मदरहुड फेज एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इसी साल सैन डिआगो में 15 जनवरी को सेरोगेसी की मदद से बेटी की मां बनी हैं। माता-पिता बनने के बाद प्रियंका और निक जोनस अपनी जिंदगी के एक नए सफर का आनंद उठा रहे हैं और दोनों अपनी बच्ची को पूरा समय दे रहे हैं। अब जन्म के 3 महीने के बाद कपल ने बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है।
प्रियंका ने अपनी बेटी का ट्रेडिशनल नाम रखा है। कपल की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा गया है। प्रियंका ने अपनी लाडली का नाम रखने के साथ ही दोनों की खानदान को जोड़ दिया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधु मालती है।
एक्ट्रेस ने 22 जनवरी 2022 को इंस्टाग्राम पर अपने मां बनने की खुशी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था ‘हमे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी से एक बच्चे का वेलकम किया है। हम आप सबसे आग्रह करते हैं कि समय की आप हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखे, जो इस समय की जरूरत है ताकि हम अपनी फैमिला पर फोकस कर सकें। थैंक यू’।
एक इवेंट में प्रियंका ने पैरेंटहुड को लेकर कहा था कि ‘पैरेंट्स के तौर पर मैं कभी भी अपनी इच्छाओं, अपने डर और अपनी परवरिश को अपने बच्चे पर नहीं थोपूंगी। मेरे मम्मी-पापा भी बहुत ही नॉनजजमेंटल रहे हैं’।
पढ़ें-आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘Vicky Donor’ को पूरे हुए 10 साल, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट
