Covid-19 Update: गाजियाबाद और NCR में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 52

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है एक बार फिर नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के आसपास के जिलों में तेजी से नए मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच अब स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को 103 केस नोएडा …

गाजियाबाद। कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है एक बार फिर नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के आसपास के जिलों में तेजी से नए मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच अब स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है।

बुधवार को 103 केस नोएडा में तो 33 केस गाजियाबाद में मिले। इनमें 18 स्टूडेंट्स शामिल हैं। दोनों जिलों में अब तक कुल 194 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि अभी किसी भी बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं हुई है।

गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। तीसरी लहर बीतने के बाद एक दिन में आए ये सर्वाधिक केस हैं। वहीं संक्रमित छात्रों और शिक्षकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। इससे पहले फरवरी 2022 में गाजियाबाद में करीब 1700 केस आए थे।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा हर मेडिकल कॉलेज में एक डेडीकेटेड कोविड वार्ड इसके लिए नियत किया गया है, जबकि अन्य सरकारी अस्पतालों में केस बढ़ने पर 10 फीसदी बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बुधवार शाम को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, यूपी के कुल 57 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। प्रदेश में 170 नए मरीज मिलने के साथ ही अब पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 856 हो गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें- यूपी में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, जानें अपडेट

 

संबंधित समाचार