बाराबंकी: किशोरी ने देर रात फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने घर में बुधवार की रात फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भरवाकर गुरुवार सुबह पीएम के लिए भेजा है। सुबेहा थाने के चिरैया गांव निवासी महिपाल की 14 वर्षीय पुत्री प्रतिभा ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी का …
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने घर में बुधवार की रात फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भरवाकर गुरुवार सुबह पीएम के लिए भेजा है।
सुबेहा थाने के चिरैया गांव निवासी महिपाल की 14 वर्षीय पुत्री प्रतिभा ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है। मृतका के परिवार जन ने पुलिस को जानकारी दिया है जिस पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है सराय गोपी चौकी इंचार्ज संजय यादव का कहना है कि फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता लग सकेगा।
पढ़ें- बहराइच: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, छत के कुंडे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट बरामद
