अयोध्या: अवैध निर्माण को लेकर बिफरे संत, अन्न-जल त्यागने की दी धमकी, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। बुधवार को चौरासी कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था जब अपने चौथे पड़ाव स्थल महादेवा घाट पर पहुंचा तो घाट के आसपास हो रहे निर्माण को देखकर महंत गयादास ने मन्दिर समिति से इस पर जानकारी मांगी, जिस पर पता चला कि उक्त जमीन पुराने अभिलेखों में पनार के नाम से दर्ज है और बीते साल …
अयोध्या। बुधवार को चौरासी कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था जब अपने चौथे पड़ाव स्थल महादेवा घाट पर पहुंचा तो घाट के आसपास हो रहे निर्माण को देखकर महंत गयादास ने मन्दिर समिति से इस पर जानकारी मांगी, जिस पर पता चला कि उक्त जमीन पुराने अभिलेखों में पनार के नाम से दर्ज है और बीते साल तक पूरी जमीन खाली पड़ी थी। यह सुनकर महंत गया दास भड़क गए और अन्न-जल त्याग करने की घोषणा कर दी।
मामले की सूचना जिला प्रशासन को हुई तो उन्होंने एसडीएम और सीओ सदर को उन्हें मनाने के लिए भेजा। महादेवा घाट पहुंचे दोनों अधिकारियों को महंत गयादास व मन्दिर समिति ने सारी जानकारी देते हुए एक ज्ञापन सौंपा और अवैध रूप से क्रय-बिक्रय करने वालों पर अबिलम्ब कार्रवाई करने की मांग की।
दोनों अधिकारियों ने महंत गयादास को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी गलत होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महंत का गुस्सा शांत हुआ।
