बाराबंकी: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार गिरफ्तार
बाराबंकी। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गये चार अभियुक्तों के पास से छह चोरी की बाइक व दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किया। सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जेल रवाना कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों …
बाराबंकी। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गये चार अभियुक्तों के पास से छह चोरी की बाइक व दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किया। सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जेल रवाना कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था जिसके तहत कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के रसूलपनाह मोड़ के पास पुलिस ने चार संदिग्ध विनय पाल यादव निवासी ग्राम दुंदपुर मजरे जगदीशपुर थाना थानगांव जनपद सीतापुर, सुबराती निवासी भटपुरवा थाना थानगांव, मेराज अली व आजाद अली निवासीगण टिकराजार थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर को हिरासत मे लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों का मोटर साईकिल चोरी करने का गिरोह है जो जनपद लखनऊ, सीतापुर आदि जनपदों से मोटरसाईकिल को मास्टर चाभी से तोडकर चोरी कर लेते है। चोरी की गई मोटरसाईकिलों को 4-5 हजार रूपये मे बेंच देते है। जो बाइकें नही बिक पाती है उनको कटवाकर उनके पार्टस को बेचने का धंधा करते है।
अब तक पकडे गये अभियुक्तों द्वारा 11 बाइकों की चोरी करने की घटना प्रकाश मे आयी है जिसमें से छह बाइकें दो अवैध तमंचे व कारतूस अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किये है। इस सम्बन्ध में कोतवाल अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि बाइक चोरी का गिरोह के चार अभियुक्तों के पास से छह बाइकें व दो अवैध तमंचे बरामद हुए है। सभी अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया गया है।
