हल्द्वानी: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गौलापार निवासी होटल मैनेजर की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। होटल से काम निपटा कर घर लौट रहे होटल मैनेजर को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए होटल मैनेजर की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। होटल से काम निपटा कर घर लौट रहे होटल मैनेजर को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए होटल मैनेजर की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

किशनपुर गौलापार निवासी दीपक महतोलिया (29) पुत्र गोपाल दत्त महतोलिया खेड़ा स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि बुधवार देर रात दीपक होटल से वापस घर लौट रहा था। स्कूटी सवार दीपक अभी प्रतापपुर के पास ही पहुंचा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ राहगीरों ने दीपक को सड़क पर पड़ा देखा तो सूचना परिजनों तक पहुंचाई। मौके पर पहुंचा दीपक का छोटा भाई नरेश उसे बेस अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई।
