अमरोहा : मुठभेड़ में 5000 का इनामी बदमाश दबोचा, दर्ज हैं नौ मुकदमे
हसनपुर,अमरोहा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5000 के इनामी बदमाश को दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा एवं कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त पर लगभग नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा। अभियान के अंतर्गत हसनपुर कोतवाली पुलिस की संभल …
हसनपुर,अमरोहा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5000 के इनामी बदमाश को दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा एवं कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त पर लगभग नौ मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा। अभियान के अंतर्गत हसनपुर कोतवाली पुलिस की संभल रोड स्थित कांशीराम चौराहे के निकट इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 5000 के ईनामी बदमाश वसीम पुत्र अकील निवासी ग्राम शकरगढ़ी थाना रहरा को दबोच लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा एवं कारतूस भी बरामद कर लिया। शातिर बदमाश पर मुरादाबाद, संभल, अमरोहा में नौ मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश पर 5000 का इनाम घोषित है। पुलिस ने मुठभेड़ का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : लूट की झूठी सूचना देकर 3.25 लाख रुपये हड़पने वाले चाचा-भतीजे गिरफ्तार
