नैनीताल: रोप-वे और केव गार्डन में टिकट काउंटर के समय में बदलाव
नैनीताल, अमृत विचार। पर्यटन सीजन को देखते हुए रोप-वे और केव गार्डन में टिकट मिलने की समय अवधि को बढ़ा दिया गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से सुबह के समय जल्दी और शाम को देर तक टिकट काउंटर खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। मालूम हो कि पर्यटन सीजन …
नैनीताल, अमृत विचार। पर्यटन सीजन को देखते हुए रोप-वे और केव गार्डन में टिकट मिलने की समय अवधि को बढ़ा दिया गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से सुबह के समय जल्दी और शाम को देर तक टिकट काउंटर खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मालूम हो कि पर्यटन सीजन चलने से नैनीताल में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें रोप-वे और केव गार्डन का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। सीजन बढ़ने के साथ ही आय के स्रोत बढ़ाने के लिए निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी की ओर से इन दोनों ही जगहों पर सुबह के समय जल्दी और शाम के समय देर तक टिकट काउंटर खोलने के निर्देश जारी हुए हैं।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी ने बताया कि आम दिनों में केव गार्डन और रोपवे में टिकट काउंटर खुलने का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक था। अभी पर्यटन सीजन को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है, जिससे पर्यटकों को सुविधा मिलने के साथ ही निगम की भी आय बढ़ सके। उन्होंने बताया कि अब केव गार्डन में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक और रोप-वे में सुबह आठ बजे से शाम 6:30 बजे तक टिकट काउंटर खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा व बचाव को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
