कालाढूंगी: मिनी ट्रक से 29 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
कालाढूंगी, अमृत विचार। देहरानदून से मिनी ट्रक में नैनीताल ले जाई जार रही अंग्रेजी शराब की 29 पेटियों के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिनी ट्रक के साथ बरामद शराब सीजकर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार तड़के एसआई …
कालाढूंगी, अमृत विचार। देहरानदून से मिनी ट्रक में नैनीताल ले जाई जार रही अंग्रेजी शराब की 29 पेटियों के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिनी ट्रक के साथ बरामद शराब सीजकर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार तड़के एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट नैनीताल तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बाजपुर की ओर से आ रहे मिनी ट्रक (यूके 07 सीबी 3861) को जांच के लिए रुकवाया गया। एसआई ने ट्रक चालक से शराब व वाहन के दस्तावेज मांगे।
वाहन के दस्तावेज सही पाये गये लेकिन शराब बिल में वाहन (यूके 07 टीबी 3868) व आबकारी अनुज्ञप्ति में जारी तिथि 12 अप्रैल व लागू तिथि 28 अप्रैल तिथि में ओवर राइटिंग पायी गयी। ट्रक चालक अंकित कुमार निवासी आनेकी रोशनाबाद हरिद्वार व हेल्पर करन थापा निवासी सब्जी मंडी निरंगपनपुर पटेलनगर देहरादून ने पूछताछ में बताया कि वे लोग शराब को देहरादून से लेकर आ रहे है जिसे नैनीताल स्थित होटल में पहुचाना था।
बरामद शराब की पेटियां विभिन्न ब्रांडों की हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस टीम में अर्जुन सिंह, स्वरूप सिंह और किशन भट्ट मौजूद रहे।
