अयोध्या: पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइकें बरामद
अयोध्या। जिले के कैंट थाना क्षेत्र की पुलिस ने बाइक चुराने वाले गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से संतोष निषाद उर्फ बाबी के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि कैंट …
अयोध्या। जिले के कैंट थाना क्षेत्र की पुलिस ने बाइक चुराने वाले गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से संतोष निषाद उर्फ बाबी के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बताया जाता है कि कैंट पुलिस गुरुवार को जगदीशपुर नहर पुलिया के पास से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार इसी दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से जाते हुए दिखे, जिस पर पुलिस ने दोनों को रोका और पूछताछ शुरू की। दोनों के पास मिली बाइक की नम्बर प्लेट फर्जी मिली।
इसी आधार पर कड़ाई से पूछताछ हुई तो दोनों ने बाइक चुरा बेचने की बात स्वीकारी। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष निषाद उर्फ बाबी और लोकेश शुक्ला शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पकड़ी गई बाइक के अलावा चार बाइक और बरामद की है।
यह भी पढ़ें:-नैनीताल: बैंक कर्मी पर शारीरिक शोषण करने लगाया आरोप
