उत्तराखंड: परिवहन निगम का सर्वर ठप, ई-टिकटिंग बंद, यात्रियों ने झेली परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गुरुवार को परिवहन निगम का सर्वर ठप हो गया। इससे बसों के संचालन समेत कई विभागीय काम प्रभावित हो गये। सर्वर ठप होने से यात्रियों को ई टिकटिंग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से ही सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते लगभग चार से पांच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गुरुवार को परिवहन निगम का सर्वर ठप हो गया। इससे बसों के संचालन समेत कई विभागीय काम प्रभावित हो गये। सर्वर ठप होने से यात्रियों को ई टिकटिंग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से ही सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते लगभग चार से पांच घंटे काम प्रभावित रहा है। इससे चंडीगढ़, जालंधर, बरेली, दिल्ली आदि की बसें देरी से चली। वहीं, ऑनलाइन टिकट लेने में यात्रियों को परेशानी हुई। एक ओर पर्यटन सीजन पीक पर चल रहा है, वहीं, सर्वर डाउन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

संबंधित समाचार