रायबरेली: व्यावसायिक शिक्षा से स्वरोजगार की बड़ी संभावनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को जनपद स्तरीय अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह थी। उन्होंने इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा सुलभ कराने और उससे स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में चर्चा की है। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने उपस्थित छात्रों से सवाल किए …

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को जनपद स्तरीय अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह थी। उन्होंने इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा सुलभ कराने और उससे स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में चर्चा की है।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने उपस्थित छात्रों से सवाल किए , और छात्रों के साथ संवाद करते हर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया है । उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि यदि आप आत्म विश्वास रखेंगे तो सफलता अवश्य मिलेंगी। मेले में रायबरेली जनपद के सरकारी ,निजी कम्पनियों द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को अपने ही जनपद में शिशिक्षु प्रशिक्षण में रखने में रूचि दिखायी गयी। सर्वप्रथम बिरला सीमेन्ट कम्पनी ने अपने अधीन 2 ट्रेनीजो को अप्रेन्टिस में रखने का कान्ट्रेक्ट किया है। जिसे विधायक ने स्वयं अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस मौके पर प्रतिमा,अंकिता,कंचन, कविता अनुदेशिकाये इत्यादि ने सुन्दर रंगोली भी सजाई थी। कार्यक्रम में मंच संचालन शसी०एम० श्रीवास्तव प्लेसमेंट ऑफिसर द्वारा किया गया। प्रशिक्षु प्रभारी सुरेश दीक्षित एवं सहायक शिशिशु प्रभारी विजय एवं आशीष कुशवाहा एवं आकाश जी एवं राजीव कुमार सिंह मैनेजर एम०आई०एस० का महत्वपूर्ण योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 24 लाख ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने जा रही योगी सरकार, बनाया यह प्लान

संबंधित समाचार