उन्नाव: चारपाई पर अधेड़ का रक्तरंजित शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। घर के बाहर सो रहे अधेड़ का शव चारपाई पर लहू लुहान हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ व कोतवाल समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर आला ए कत्म पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना …

उन्नाव। घर के बाहर सो रहे अधेड़ का शव चारपाई पर लहू लुहान हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ व कोतवाल समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर आला ए कत्म पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घटना की पृष्ठभूमि में बुधवार शाम हुए विवाद की बात सामने आयी है। कोतवाली क्षेत्र के मऊ मंसूरपुर गांव में बुधवार शाम अमरेश उर्फ खुनखुन (50) पुत्र स्व. परशुराम के छोटे भाई केसन की पत्नी राधा का गांव के ही संदीप पुत्र मुन्ना से विवाद हुआ था। अमरेश की इसी बात पर नशे में धुत संदीप से नोकझोक हुई थी।

हलांकि पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करा दिया। अमरेश रोज की तरह खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सो गया। सुबह चारपाई पर उसका रंक्तरंजित शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के पहुंचने पर परिजनो ने संदीप पर हत्या करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने उसे उसके घर में भूसे की कोठरी में गिरफ्तार कर लिया।

हम प्याला ही बना जान का दुश्मन: ग्रामीणों के मुताबिक मृतक अमरेश व आरोपी संदीप की गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ में बैठकर शराब पीते थे। उसे अच्छे से पता था अमरेश घर के बाहर अकेला ही सो रहा होगा। शराब के नशे और गुस्से में उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

क्या बोले एएसपी

मृतक के भाई केसन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को आला ए कत्ल डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है – ‘‘शशि शेखर सिंह एएसपी’’।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पेचकस से सीना गोदकर अधेड़ की हत्या, शौचालय की छत पर मिला शव

संबंधित समाचार