चंडीगढ़: खराब राशन वितरण मामले में सुपरवाइजर निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कैथल जिला के पाडला सर्कल के आंगनवाड़ी केंद्र पर खराब राशन वितरण मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश के बाद विभाग की सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। विभाग की ओर से जिला परियोजना अधिकारी, कैथल व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी …

चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कैथल जिला के पाडला सर्कल के आंगनवाड़ी केंद्र पर खराब राशन वितरण मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश के बाद विभाग की सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। विभाग की ओर से जिला परियोजना अधिकारी, कैथल व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुहला (अतिरिक्त प्रभार, कैथल ग्रामीण) को सेवा नियम 8 के तहत चार्जशीट करते हुए उनकी भूमिका की जांच की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि गत 12 अप्रैल को कैथल जिला के पाडला सर्कल के एक आंगनवाडी केंद्र पर खराब राशन वितरण किए जाने का मामला सामने आया था। इस पर श्रीमती ढांडा ने संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं महानिदेशक को पूरे मामले की तीन कार्यदिवस में जांच कराते हुए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करवाई गई प्राथमिक जांच के बाद बुधवार शाम पाडला सर्कल की सुपरवाइजर कुसुम को सस्पेंड कर दिया गया है।

सस्पेंशन पीरियड के दौरान उन्हें पंचकुला मुख्यालय तैनाती दी गई है। विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, कैथल तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुहला (तत्कालीन अतिरिक्त प्रभार, कैथल ग्रामीण) को सेवा नियम 8 के तहत चार्जशीट किया है और जांच समिति बनाकर उनकी भूमिका की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। श्रीमती ढांडा ने दोहराया है कि नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण स्तर को बेहतर करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसमें विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक यदि कोई भी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार