भीमताल: चट्टान से कूद युवक ने दी जान, जंगल में लगी आग से शव झुलसा, सुबह निकाला जाएगा शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। एक युवक ने भीमताल से कुछ दूर पहले सड़क मार्ग सटे सुसाइड पॉइंट(चट्टान है जिसे लोहे की रेलिंग से बंद भी किया गया है)  से  कूदकर आत्महत्या कर ली, जिस जगह से युवक ने कूद मारी उसके नीचे  जंगल मे आग लगी है जिसके चलते युवक का शव झुलस गया है। घटना …

भीमताल, अमृत विचार। एक युवक ने भीमताल से कुछ दूर पहले सड़क मार्ग सटे सुसाइड पॉइंट(चट्टान है जिसे लोहे की रेलिंग से बंद भी किया गया है)  से  कूदकर आत्महत्या कर ली, जिस जगह से युवक ने कूद मारी उसके नीचे  जंगल मे आग लगी है जिसके चलते युवक का शव झुलस गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर  पुलिस एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस शव ऊपर सड़क तक नहीं ला पायी है। अब कल सुबह युवक के शव को खायी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा।

 युवक की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल (टीपी नगर) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं, एसओ भीमताल विमल मिश्रा ने बताया कि रात हो जाने के चलते संकीर्ण मार्ग से शव को ऊपर नहीं लाया जा सका है इसलिए शव को बैग में रखकर एक सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है। फिलहाल अब पुलिस युवक के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है, सुबह शव को खाई से निकाल पीएम की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार