अवैध निर्माणों पर चल रहे बुलडोजर को लेकर एक स्वर में सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष, जानिए किसने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अवैध निर्माणों पर चल रहे बुलडोजर को लेकर भाजपा विरोधी राजनीतिक दल एक स्वर में सरकार पर हमलावर हैं। पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सरकार की ‘बुलडोजर-कार्रवाई’ को कटघरे में खड़ा किया है। गुरुवार को एक ट्वीट में बसपा …

लखनऊ। अवैध निर्माणों पर चल रहे बुलडोजर को लेकर भाजपा विरोधी राजनीतिक दल एक स्वर में सरकार पर हमलावर हैं। पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सरकार की ‘बुलडोजर-कार्रवाई’ को कटघरे में खड़ा किया है। गुरुवार को एक ट्वीट में बसपा प्रमुख ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कहा कि जहांगीरपुरी सहित देश के कई राज्यों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। इससे गरीब भी पिस रहे हैं।

मायावती ने कहा कि धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल करने से देश में आपसी सद्भाव खत्म होगा और इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं। इस मामले में भी सरकारों को जरूर सोचना चाहिये। मायावती ने अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों के खिलाफ भी सख्ती होनी चाहिए, जिनकी वजह से अवैध निर्माण हो रहे हैं। मायावती के मुताबिक देश में जहां भी दंगे व हिंसा होती है, वहां कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चलाया जाता है। इसमें गरीब लोग भी पिस रहे हैं। यह उचित नहीं, बल्कि जो मूल दोषी हैं तो उनके विरुद्ध ही सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये।

इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि बुलडोज़र को लेकर देशभर में आक्रोश पैदा हो रहा है। भाजपाई ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोज़र चलवा रहे हैं। अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जांच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी।

अखिलेश यादव के मुताबिक भाजपा ने बुलडोज़र को अपनी ग़ैरक़ानूनी ताक़त दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं। अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं। भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोजर चला रही है। यह भी कटाक्ष किया कि भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले।

याद हो इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बुलडोजर-कार्रवाई पर निशना साधते हुए कहा कि यह भारत के संवैधानिक मूल्यों का हनन है। यह गरीबों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाला राज्य प्रायोजित है। भाजपा को इसके बजाय उनके दिलों में नफरत को दूर करना चाहिए। वहीं, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक न्यूज चैनल को प्रतिक्रिया दी है कि जहां भी अवैध कार्य होगा वहां बुलडोजर चलेगा। अवैध काम करने वालों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी की दुकानों को सरकार ने बताया अवैध, थमाया नोटिस 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज