बहराइच: ट्रक में पीछे से घुसी कार, घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बाईपास रोड पर शुक्रवार सुबह कार सवार लोग पीछे से ट्रक में घुस गए। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आजमगढ़ जिला के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चरउंवा गांव निवासी हरेंद्र यादव (35) तेजू यादव अपने मित्र …

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बाईपास रोड पर शुक्रवार सुबह कार सवार लोग पीछे से ट्रक में घुस गए। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आजमगढ़ जिला के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चरउंवा गांव निवासी हरेंद्र यादव (35) तेजू यादव अपने मित्र गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह (42) पुत्र नन्हें सिंह निजी कार्य से कार द्वारा बहराइच जनपद आए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास सभी कोतवाली नानपारा के बाईपास मार्ग पर जा रहे थे। बाईपास मार्ग पर खड़ी ट्रक में कार सवार जा घुसे। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

पढ़ें-सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सीएम योगी की पहल, शिक्षण संस्थानों में बनेगा ‘रोड सेफ्टी क्लब’

संबंधित समाचार