Weather Report: 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का IMD ने लगाया अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुरुवार को 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी के आसार जताए जा रहे हैं। आंधा से तापमान में गिरावट की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश में बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और …

लखनऊ। गुरुवार को 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी के आसार जताए जा रहे हैं। आंधा से तापमान में गिरावट की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश में बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच प्रदेश भर के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।

लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर ,हापुड़ , अमरोहा, संभल, बिजनौर, मुरादाबाद, उन्नाव,बाराबंकी, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, आयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी और चंदौली में मामूली बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर बिजली की गरज चमक के साथ बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनने को मिल सकती है।

पढ़ें- पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से नैनीताल जिले में तापमान गिरा

संबंधित समाचार