गाजियाबाद: कौशांबी में 14 साल के बच्चे का पार्क में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद। जिले के कौशांबी इलाके में 14 साल के एक बच्चे की हत्या का केस सामने आया है। बच्चे का शव रेडिसन ब्लू होटल के पीछे एक पार्क में मिला। पुलिस मामले ने छानबीन में जुटी हुई है। बता दें कि बच्चे की पहचान 14 साल के हिमांक भारद्वाज के तौर पर हुई है। बच्चे …
गाजियाबाद। जिले के कौशांबी इलाके में 14 साल के एक बच्चे की हत्या का केस सामने आया है। बच्चे का शव रेडिसन ब्लू होटल के पीछे एक पार्क में मिला। पुलिस मामले ने छानबीन में जुटी हुई है।
बता दें कि बच्चे की पहचान 14 साल के हिमांक भारद्वाज के तौर पर हुई है। बच्चे को पार्क में पड़ा देख कुछ लोग उसे मैक्स अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत बता दिया। इसके बाद किसी तरह बच्चे के माता-पिता को जानकारी मिली।
बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता कौशांबी इलाके के पुष्प विहार नाम के कॉलोनी में रहते हैं। बच्चे की मौत की सूचना के बाद वे भी अस्पताल पहुंचे। हदसा के बारे में पुलिस को कई घंटों के बाद पता चला। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल जारी है।
पढ़ें-लखनऊ: शादी समारोह में छज्जा गिरने से बच्ची समेत दो की मौत, चार की हालत गंभीर
