मुरादाबाद : आज से शुरू होगी शब-ए-कद्र की ताक रातें, अल्लाह से मांगेंगे गुनाहों की माफी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। माहे रमजान का आखिरी व तीसरा अशरा जहन्नुम से निजात का होता है। शुक्रवार से रमजान के तीसरे अशरे की शुरुआत हो रही है। इसके बाद इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा करके लोग मस्जिदों में एताकाफ के लिए बैठना शुरू कर देंगे। आखिरी अशरे में रोजेदार रात को शब-ए-कद्र की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। माहे रमजान का आखिरी व तीसरा अशरा जहन्नुम से निजात का होता है। शुक्रवार से रमजान के तीसरे अशरे की शुरुआत हो रही है। इसके बाद इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा करके लोग मस्जिदों में एताकाफ के लिए बैठना शुरू कर देंगे। आखिरी अशरे में रोजेदार रात को शब-ए-कद्र की तलाश करेंगे और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगेंगे।

माहे रमजान का आखिरी अशरे में रोजेदार अपनी इबादत में इजाफा कर देते है। शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत शहर की अन्य मस्जिदों में मगरिब की नमाज के बाद रोजेदार एताकाफ में बैठना शुरू कर देंगे। एताकाफ में लोग पर्दें में रहकर अल्लाह की इबादत करेंगे और ईद का चांद नजर आने तक मस्जिदों में ही रहेंगे। यह लोग दीगर लोगों से भी नहीं मिलते। रमजान के आखिरी अशरे में पांच ताक रातें होती हैं। यह रमजान के चांद की 21, 23, 25, 27 और 29 तारीख होती हैं। इन रातों में रोजेदार शब-ए-कद्र की तलाश करते हैं। शुक्रवार को पहली ताक रात को लोग इबादत में मशगूल हो जायेंगे। नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली ने कहा कि रमजान की ताक रातों में रोजेदार पूरी रात इबादत करे और रो-रोकर अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगे।

नन्हे बच्चों के लिए हुआ इफ्तार
शहर के मशहूर और मारूफ शायर मरहूम जिया शादानी के आवास पर हर साल की तरह इस साल भी मासूम बच्चों के लिए इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में मासूम रोजेदारों ने अपने देश में अमन व चैन और मरहूम शायर जिया शादानी व उनकी अहिल्या मरहूम सईदा जिया की मगफिरत की भी दुआ की गई। मरहूम शायर जिया शादानी के यहां मासूम बच्चों के रोजा इफ्तार कराने का सिलसिला लगातार कई सालो से चला आ रहा है। उनके छोटे बेटे अदनान जिया ने बताया कि वालिदेन के इंतेकाल के बाद भी लगातार वह बच्चो का रोजा इफ्तार करा रहे है। इससे उन्हें और घरवालों को काफी सुकून मिलता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विशेषज्ञ चिकित्सकों को बताए बीमारी और पाए समाधान, संवाद कल

संबंधित समाचार