रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना ने शुरू की ‘एनिमल’ की शूटिंग, मनाली पहुंचे एक्टर्स
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल की शूटिंग आज से मनाली की बर्फीली पहाड़ियों में शुरू कर दी गई है। लीडिंग एक्टर्स रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म की पहले …
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल की शूटिंग आज से मनाली की बर्फीली पहाड़ियों में शुरू कर दी गई है। लीडिंग एक्टर्स रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म की पहले शेड्यूल की शुरुआत कर दी है।
फिल्म एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।
यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
पढ़ें-KGF 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, 250 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
