अयोध्या: देवगांव मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव में दो दिन पहले मामूली बात को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सात आरोपितों में तीन बाल अपचारी भी शामिल हैं। बता दें कि बुधवार को गांव में एक समुदाय विशेष के लोगों …

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव में दो दिन पहले मामूली बात को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सात आरोपितों में तीन बाल अपचारी भी शामिल हैं।

बता दें कि बुधवार को गांव में एक समुदाय विशेष के लोगों ने मामूली बात को लेकर अशरफी लाल और उसके चाचा आसाराम की पिटाई कर दी थी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमें इलाज के दौरान चाचा आसाराम की मौत हो गई थी।

दो समुदायों के बीच मामला होने के कारण पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नामजद सभी सात आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के निर्देश पर एसओ वीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनीष कुमार चतुर्वेदी  और उप निरीक्षक अभिषेक सिंह की टीम गठित की गई थी। जिसके चलते पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए

नामजद आरोपी अनवर अहमद, कल्लू नाई उर्फ मो दानिश, नौशाद और रिजवान को फजलपुर सीक्स लेन के नीचे से गिरफ्तार किया। वहीं बाल अपचारी मो तालिब उर्फ मो तालीम, मो इबरारी उर्फ इबूरार व मो रशीद उर्फ चांदबाबू को ऊधरनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

पढ़ें- बहराइच: खेत जा रहे किसान को कार ने रौंदा, मौत, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार